लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत किस्को में चुनावी कार्यालय का उदघाटन फीता काट कर किया. श्री भगत ने कहा कि लोहरदगा से विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजयी होगा. क्योंकि सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित होकर पूरे मुस्तैदी से काम कर रहा है. कहा कि विधानसभा उप चुनाव जिले में विकास को नया आयाम देगा. राज्य सरकार की कार्यशैली से यहां की जनता त्रस्त है.
सुखा एवं महंगाई से यहां की जनता की हालत पतली हो गयी है. जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है. यह सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो गयी है. मौके पर आजसू पार्टी के जितेंद्र कुमार मुंडा, सतनु भगत, बसंती भगत, फीरन उरांव, भुखन लोहरा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने स्वागत किया
इस अवसर पर अशोक चौधरी, नईम जकरिया, सामुल अंसारी, मंडरा उरांव, रामदयाल उरांव, समीद खान, नुसरत अंसारी, चरवा उरांव, खदिया अंसारी, दिलमोहन साहू, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे.
