लोहरदगा : छोटानागपुर बाक्साइट वर्क्स यूनियन के महाधिवेशन में लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के लोग शामिल हुए. एसोसिएशन के संरक्षक सह राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को बिमरला माईंस का उदघाटन करने के लिए बधाई दी.
साथ ही एसोसिएशन बिमरला माईंस शुरू करने के लिए हिंडालको कंपनी के संयुक्त अध्यक्ष बीके झा, इंटक अध्यक्ष वकील खान को भी बधाई दी. इस माईंस के खुलने से बेरोजगारी दूर होगी और लोगों को रोजगार के नये अवसर मिल सकेंगे. श्री साहू को पुन: यूनियन का महामंत्री चुने जाने पर बधाई दी है.
बधाई देनेवालों में कंवलजीत सिंह, अरुण सिंह, विनोद सिंह, मो आलम, अभय सिंह, ब्रज सिंह, मो गुडू, मो बबलू, मो सज्जू, विजय साहू, रहमत अंसारी, बासुदेव महतो, राजेश वर्मा, मनोज गुप्ता आदि शामिल थे.
