लोहरदगा : किस्को प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए रानी देवी ने नामांकन दाखिल किया. वहीं पेशरार प्रखंड से रवीन्द्र कुमार सिंह व नीलम उरांव ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार पेशरार प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं किस्को प्रखंड से छह लोग नामांकन किये हैं.
पंचायत समिति सदस्य के लिए पेशरार के लिए 10 लोग व किस्को से 22 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. किस्को से वार्ड सदस्य के लिए 79 नामांकन दाखिल किये गये. अबतक 194 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
वहीं मुखिया पद के लिए कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पेशरार प्रखंड में मुखिया पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार पेशरार प्रखंड व किस्को प्रखंड में नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गयी.
