नेताओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

कुड़ू (लोहरदगा) : दुर्गापूजा के मौके पर माता रानी का कपाट खुलते ही लोगों ने हाजिरी लगानी प्रारंभ कर दी. मंगलवार को पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र सलग, चांपी, अोपा, सुकुमार, जीमा गांव में स्थापित जगत जननी माता अंबे के दरबार में हाजिरी लगायी. चांपी […]

कुड़ू (लोहरदगा) : दुर्गापूजा के मौके पर माता रानी का कपाट खुलते ही लोगों ने हाजिरी लगानी प्रारंभ कर दी. मंगलवार को पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र सलग, चांपी, अोपा, सुकुमार, जीमा गांव में स्थापित जगत जननी माता अंबे के दरबार में हाजिरी लगायी. चांपी पूजा पंडाल में पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली की कामना की. दूसरी तरफ पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता बंधु तिर्की ने लगातार दूसरे दिन कुड़ू बस स्टैंड स्थित पूजा पंडाल पहुंचे. माता के दरबार में मत्था टेकते हुए मंगल कामना की.
सोमवार को सुखदेव भगत ने माता के दरबार में हाजिरी लगायी थी. मौके पर ओमप्रकाश भारती, गुड्डू लाल, कलीम खान, मुन्ना अग्रवाल, रामदयाल भगत, खान, परमेश्वर महतो, संतोष महतो, कंचन राम, अजीम खान, अब्दुल कुद्दूस, जमुना पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >