लोहरदगा : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव बहुत कारगर बनाना है. लोहरदगा विधानसभा में उपचुनाव होना है और इस सीट से भाजपा आजसू गंठबंधन का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. आजसू प्रत्याशी कौन होगा ये फैसला पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी तय करेगी. हम पूरे तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जीत हमारी ही होगी. कहा कि मंगलवार को लोहरदगा में महिलाओं का सशक्तीकरण के लिए एक सम्मेलन आहूत किया गया है.
हमलोगों ने सारे जिला कमेटी को नीचे से लाने का तय किया है. कहा कि मनोनित व्यवस्था से हमलोग पदाधिकारी का चयन करते थे. अब पूरा सिस्टम ये तय किया है कि हम लोग ग्राम कमेटी, पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी से जिला कमेटी तक चुनाव करेंगे.
