वोट बैंक न बने, अपने अधिकार जाने: बंधु

लोहरदगा : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कोलसिमरी, पतराटोली, सिंजो, बारीडीह, नवाटोली, सदर प्रखंड के बसरी पतराटोली, नगड़ा, भंडरा प्रखंड के जमगांई, पंडरिया आदि गांवों का दौरा किया. मौके पर श्री तिर्की ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु विचार-विमर्श किया. मौके पर श्री तिर्की ने कहा कि आने वाले […]

लोहरदगा : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कोलसिमरी, पतराटोली, सिंजो, बारीडीह, नवाटोली, सदर प्रखंड के बसरी पतराटोली, नगड़ा, भंडरा प्रखंड के जमगांई, पंडरिया आदि गांवों का दौरा किया. मौके पर श्री तिर्की ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु विचार-विमर्श किया.

मौके पर श्री तिर्की ने कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव होंगे. आप ग्रामीणों की यह जिम्मेवारी है कि स्वच्छ छवि व ईमानदार प्रत्याशी को वार्ड, पंचायत में जितायें. जो आपके हक अधिकार के लिए जवाबदेह हो. उन्होंने कहा कि सिर्फ वोट बैंक बनकर न रहें, अपने हक अधिकार को जाने. मौके पर आलोक लकड़ा, रामकिशुन भगत, मेंहदी हसन, धर्मदेव भगत, एनामुल खान, समीर उरांव, संतोष महतो, बुधराम उरांव, राजू भगत, प्रेम भगत, मोहना उरांव, हुमन साहू, रोशन लकड़ा, विजय उरांव आदि लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >