लोहरदगा : विकास भारती विशुनपुर द्वारा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर 28वां कार्तिक उरांव साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने दीप प्रज्जवलित कर किया. अतिथियों ने प्रतिभागियों को झंडी दिखा कर रवाना किया.
साइकिल रेस नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के प्रांगण से विशुनपुर के चिंगरी गांव तक 55 किमी रेस किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विकास भारती के सचिव अशोक भगत, प्रवीण कुमार सिंह मौजूद थे. मंत्री श्री भगत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को निखारने एवं उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जितेंद्र मुंडा, सोमे उरांव, मंजीत उरांव, अभिमन्यु केवट, शिवकुमार सिंह, रवि राम उरांव, प्रदीप केवट, विजय महतो, पवन महतो, जितवहान उरांव विजेता रहे. बालिका वर्ग में सुमन कुमारी, अंजनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, सरस्वती कुमारी, रीता कुमारी, वीणा कुमारी, रेणु तिर्की, रंजीता कुमारी, शांति कुमारी, प्रमिला कुमारी विजयी रही.
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक समीर उरांव, रमेश उरांव, ओम प्रकाश सिंह, राजकिशोर महतो, डॉ टी साहू, राकेश प्रसाद, देवमनी उरांव, कलावती उरांव, देवेंद्र महतो, रामस्वारथ महतो, अभय महतो, प्रकाश महतो, सीताराम शर्मा, महेंद्र भगत, कमला कांत पांडेय, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
