मूलभूत सुविधा अब भी नहीं

लोहरदगा़ : शहर से सटे निंगनी पंचायत में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. निंगनी का तालाब काफी प्रसिद्ध है़ लेकिन पंचायत चुनाव के बाद भी इस तालाब का जिर्णोद्धार नहीं कराया गया. जिसके कारण यह तालाब आज अपना अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच गया है. इस तालाब में लोग मछली पालन, नहाने-धोने […]

लोहरदगा़ : शहर से सटे निंगनी पंचायत में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. निंगनी का तालाब काफी प्रसिद्ध है़ लेकिन पंचायत चुनाव के बाद भी इस तालाब का जिर्णोद्धार नहीं कराया गया. जिसके कारण यह तालाब आज अपना अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच गया है. इस तालाब में लोग मछली पालन, नहाने-धोने एवं पशुओं को पानी पिलाने का काम करते हैं. लेकिन पंचायत राज प्रतिनिधियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

मात्र एक बार सफाई हुई

निंगनी पंचायत में 10 वार्ड हैं और यहां की मुखिया सिलवंती देवी है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां एक बार सफाई का काम कराया गया. चापानलों की मरम्मत लोग टॉल फ्री नंबर में फोन करके कराते हैं.

शुरुआती दौर में वेपर लाइट लगवाया गया था जो कि छह माह में ही खराब हो गया. मिनी वाटर सप्लाई के नाम पर पैसा तो निकाल लिया गया, लेकिन पानी लोगों तक नहीं पहुंच सका. जनता परेशान हैं. पंचायत में सड़कें टूटी हैं, नालियां बजबजा रही है.

हर ओर गंदगी का अंबार लगा है. पंचायत सचिवालय की स्थिति भी जीर्णशीर्ण हो चुकी है. यहां खिड़की दरवाजे पर लगे शीशे को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >