कुड़ू (लोहरदगा) : चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव में हुए अपहरण मामले में चंदवा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम तक युवक को कुड़ू न्यू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन से जुड़ा है.
पुलिस को उसके पास से एक हथियार एवं कुछ नगद राशि भी बरामद की गयी है. चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव से एक युवक का अपहरण रविवार रात कर लिया गया है.
चंदवा पुलिस को सूचना मिली थी कि इस अपहरण कांड में पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन का हाथ है एवं लेवी मांगा जा रहा है. चंदवा थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह मंगलवार को चार बजे कुड़ू पहुंचे थे. शाम लगभग छह बजे तक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बाइपास सड़क पर नजर आये. पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने को कहा़ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया एवं दो फरार हो गये.
इस संबंध में चंदवा थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है. अपहरण हुआ है. मामले की छानबीन हो रही है. कोई पकड़ा नहीं गया है, न ही हथियार एवं पैसा बरामद किया गया है.
