तीन घरों में चोरी का प्रयास

लोहरदगा : अज्ञात चोरों ने बीती रात 14 अक्टूबर को सदर प्रखंड के हरमू गांव के तीन घरों का ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया. जिसमें नंदू महली, सोमनाथ उरांव के घर का ताला तोड़ने में चोर असफल रहे. गांव के ही एक घर मीना उरांइन घर में नहीं थी. जिसका लाभ चोरों ने उठाते […]

लोहरदगा : अज्ञात चोरों ने बीती रात 14 अक्टूबर को सदर प्रखंड के हरमू गांव के तीन घरों का ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया. जिसमें नंदू महली, सोमनाथ उरांव के घर का ताला तोड़ने में चोर असफल रहे. गांव के ही एक घर मीना उरांइन घर में नहीं थी. जिसका लाभ चोरों ने उठाते हुए घर का सारा सामान तहसनहस कर दिया.

घर की मालकिन मौके पर नहीं रहने के कारण घर से क्याक्या सामान चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है. विजयादशमी के रात में गांव में हुई चोरी के इस वारदात की सूचना गांव वाले पुलिस को नहीं दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >