जनता सजग रहें, विकास होगा: बंधु

लोहरदगा. झाझम एवं झाविमो के संयुक्त तत्वावधान में कैरो बाजार टांड़ में बैठक हुई. मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा की दयनीय स्थिति के लिए यहां की जनता एवं जनप्रतिनिधियों का सजग न होना है. यदि दोनों समय रहते सजग नहीं हुए तो स्थिति और भी बदतर हो जायेगी. कहा […]

लोहरदगा. झाझम एवं झाविमो के संयुक्त तत्वावधान में कैरो बाजार टांड़ में बैठक हुई. मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा की दयनीय स्थिति के लिए यहां की जनता एवं जनप्रतिनिधियों का सजग न होना है. यदि दोनों समय रहते सजग नहीं हुए तो स्थिति और भी बदतर हो जायेगी. कहा कि आप लोगों को सजग प्रतिनिधि का चुनाव करना होगा, तभी इस क्षेत्र का कायाकल्प हो सकता है.

मैं यहां के स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर सेवा करने का मन बनाया है, ताकि यहां का भी विकास मांडर की तर्ज पर हो सके. एक समय जिला बननेवाले गुमला एवं लोहरदगा जिला की स्थिति काफी भिन्न है. गुमला जिला विकसित होता जा रहा है और लोहरदगा जिला 31 वर्ष पूर्व की स्थिति में ही है. मौके पर मोहीबुल्लाह अंसारी, विजय, अर्जून, मुन्ना, विष्णु प्रजापति, प्रकाश भगत, रामदयाल, बिहारी उरांव, जीवन लकड़ा, बालमकुंद लोहरा, संतोष उरांव, जयश्री उरांव, कृष्णा सिंह, भीम उरांव, शंकर टाना भगत, लाल मोहन, अली राजा, नेहाल अख्तर, रुपचंद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >