लोहरदगा उपचुनाव में आजमायेंगे किस्मत
रांची/लोहरदगा : मांडर के पूर्व विधायक झाविमो से लोहरदगा उपचुनाव में भाग्य आजमायेंगे. श्री तिर्की लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. श्री तिर्की ने बताया कि 24 अगस्त को लोहरदगा समाहरणालय मैदान में झारखंड विकास मोरचा एवं झारखंड जनाधिकार मंच की संयुक्त जनसभा होगी.
इसी सभा में झाविमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे. सभा में बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, सब्बा अहमद जैसे नेता शामिल होंगे. श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड में बाबूलाल मरांडी सर्वमान्य नेता हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ूंगा.
बंधु तिर्की ने कहा कि 2014 का चुनाव टीएमसी के टिकट पर लड़ना मेरी सबसे बड़ी भूल थी. इधर श्री तिर्की पिछले दिनों भंडरा, कैरो एवं कुडू के कुछ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत भी हुए.
शंख नदी पुल के धंसने पर उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदक को काली सूची में डालने एवं संबंधित इंजीनियर पर कार्यवाई करना चाहिए. मौके पर बलबीर देव, बालमुकुंद लोहरा, सतीश उरांव, कुदुश अंसारी, विनोद यादव, नंदू महली आदि मौजूद थे.
