मलेरिया से दर्जनों लोग आक्रांत

किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड के पाखर में मलेरिया के लगभग 40 मरीज पाये गये हैं. पाखर अंबाकोना व बोंडोबार में सबसे अधिक मलेरिया का प्रकोप है. बोंडोबार के लाली असुर (पिता- गंदन असुर), संतोष नगेसिया (पिता-फुलदेव नगेसिया), सामो नगेसिया व अकलू नगेसिया (पिता- सुखदेव नगेसिया), संतोषी असुर (पिता- लक्ष्मण असुर) व पाखर अंबाकोना के शिला […]

किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड के पाखर में मलेरिया के लगभग 40 मरीज पाये गये हैं. पाखर अंबाकोना व बोंडोबार में सबसे अधिक मलेरिया का प्रकोप है.
बोंडोबार के लाली असुर (पिता- गंदन असुर), संतोष नगेसिया (पिता-फुलदेव नगेसिया), सामो नगेसिया व अकलू नगेसिया (पिता- सुखदेव नगेसिया), संतोषी असुर (पिता- लक्ष्मण असुर) व पाखर अंबाकोना के शिला नगेसिया (पिता- विरेंद्र नगेसिया) व राजकुमार नगेसिया (पिता- झमल नगेसिया) समेत लगभग 40 असुर व नगेसिया जाति के लोग मलेरिया के चपेट में हैं. हालांकि पिछले दो साल के बाद इस पहाड़ी क्षेत्र में मलेरिया फिर से अपना घर कर गयी है.
हिंडालको पाखर माइंस द्वारा भी लगभग तीस मरीजों को मलेरिया की जांच की गयी. जिसमें 90 प्रतिशत मलेरिया का लक्षण पाये गये है. ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में कई कंपनियां बड़े पैमाने पर बॉक्साइट का खनन तो करती है. लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति कोई कंपनी अपनी उत्तरदायित्व नहीं निभा रहा है. जबकि कंपनी क्षेत्र के विकास, जमीन मालिकों सहित अन्य ग्रामीणों के लिए कई सुविधाएं देने की घोषणा कर क्षेत्र में खनन कार्य कर रही है. पेशरार क्षेत्र में मलेरिया की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगा दिया गया.
बगडू में भी विभाग द्वारा कैंप किया जा रहा है. पाखर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाने को लेकर स्वास्थ्यकर्मी काफी परेशानी में हैं. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ एनकेएन शाही से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक मलेरिया पीड़ितों की जानकारी नहीं है. हिंडालको कंपनी द्वारा एक डब्बा मलेरिया किट व 500 फ्लोरोक्वीन का टेबलेट दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सूचना मिलते ही पाखर क्षेत्र में कैंप लगा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >