किस्को–लोहरदगा : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि भूषण पूरन ने पतगच्छा एवं बेटहट में बनाये जा रहे ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. बेटहट में 15 लाख रुपये की लागत से एवं पतगच्छा में 18 लाख रुपये की लागत से मीनी वाटर सप्लाई का निर्माण हो रहा है.
कार्यपालक अभियंता ने संवेदक को यथाशीघ्र काम पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना के बन जाने से उन्हें काफी सुविधा होगी. उन्हें पानी के लिए दर–दर की ठोकरें खानी पड़ती थी.
खासकर गरमी के दिनों में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण काफी खुश हैं. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, कनीय अभियंता महेंद्र भगत भी मौजूद थे.
