सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रथ एवं ईद मनाने का निर्णय

भंडरा/ लोहरदगा: रथ यात्रा एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक को लेकर शांति समिति की बैठक भंडरा थाना परिसर में एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में हुई. शांति समिति में रथ यात्रा मेला एवं ईद का त्योहार शंातिपूर्ण माहौल में सौहार्द्र पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. निर्णय के तहत रथयात्रा दो […]

भंडरा/ लोहरदगा: रथ यात्रा एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक को लेकर शांति समिति की बैठक भंडरा थाना परिसर में एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में हुई. शांति समिति में रथ यात्रा मेला एवं ईद का त्योहार शंातिपूर्ण माहौल में सौहार्द्र पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. निर्णय के तहत रथयात्रा दो बजे ठाकुर बाड़ी मंदिर से शुरू होगी. मेले में पीने के पानी , दो मेडिकल टीम रखने का निर्णय भी हुआ.

रथ यात्रा के समय दो बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह निर्णय सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है. यातायात नियंत्रण के लिए भंडरा मुख्यपथ में प्रख्ंाड कार्यालय के पास एवं नौडिहा चौक , अखिलेश्वर मोड़ एवं भौरो रोड में बेरियर लगाकर वाहनों को रोकने का निर्देश भी दिया गया. मेला में चित्रहार नामक अश्लील नृत्य , हब्बा डब्बा जुआ एवं शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय शांति समिति द्वारा लिया गया. बैठक मंे उपप्रमुख ईश्वरी मोहन शर्मा, मुखिया जिरमा देवी, धनेश्वरी उरांव, अनिता कुमारी, टेले उरांव, सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >