अनशन समाप्त

लोहरदगा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत लोहरदगा–गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह भाड़ा वृद्धि समेत नौ सूत्री मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठे. अनशन की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी अखौरी शशांक सिन्हा, एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, अंचल अधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा […]

लोहरदगा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत लोहरदगागुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह भाड़ा वृद्धि समेत नौ सूत्री मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठे.

अनशन की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी अखौरी शशांक सिन्हा, एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, अंचल अधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा अनशन समाप्त करने को कहा गया. अधिकारियों ने कहा कि जब उपायुक्त के साथ हुई बैठक में 10 अक्टूबर तक समय सीमा समस्याओं के निदान के लिए दिया गया, तो फिर इस अनशन का औचित्य क्या है.

अधिकारियों के कहने के बाद अनशन समाप्त कर लिया गया. अनशन कार्यक्रम में ऑनर युसूफ अंसारी, किशोर जायसवाल, अभय सिंह, महली साव, बिरन सिंह, संजीव वर्मा, प्रदीप महतो, मो बबलू, मुस्लिम अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >