सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध जीत भगत को अज्ञात अपराधियों ने अधमरा कर छोड़ दिया था. परिजनों ने बताया कि वह तोड़ार बाजार से लौट कर अपने घर के अंदर बैठा हुआ था. 18 वर्षीय बेटी अनीता कुमारी तथा पोती सुमन कुमारी भोजन पहुंचाने आयी तो देखा कि जीत भगत को अज्ञात लोगों ने घायल कर दीवार के सहारे बैठा दिया है.
जीत उरांव को घायलावस्था में देख उसकी बेटी चिल्लायी, इसके बाद परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे, इसी बीच उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर सेन्हा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हत्या के कारणांे का पुलिस पता लगा रही है.
