फोटो-एलडीजीए-20 धरना-प्रदर्शन में शामिल लोग.भंडरा/लोहरदगा. प्रखंड मुख्यालय भंडरा परिसर में लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में दीपक महतो की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कहा गया कि भूमि अधिग्रहण बिल को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा. बिल किसान हित में नहीं है. इस काले अध्यादेश से किसानों, आदिवासियों की जमीन जबरन कब्जा करने, सामाजिक उपयोगिता के नाम पर जरूरत से ज्यादा जमीन भू-माफिया, निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह काला कानून अध्यादेश के माध्यम से लागू किया है. विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बीडीओ के माध्यम से सांैपा गया. धरना को नीशिथ जायसवाल, डोमना उरांव, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय चौहान, सफिक अंसारी, प्रशांत कुमार, गौरी शंकर नाथ शाहदेव, प्रमोद कुमार गुप्ता, संजीव भगत, रविनाथ तिवारी आदि ने संबोधित किया. मौके पर हरीदास उरांव, जमहीर अंसारी, चरवा उरांव, बसंती देवी, नितू कुमारी, सुचिता कुमारी, सुमरी उरांव, पूर्णिमा महली, गोमता उरांव, इदरीश अंसारी, तनवीर अंसारी, जमुना महली, सरीता महली आदि लोग मौजूद थे.
प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन
फोटो-एलडीजीए-20 धरना-प्रदर्शन में शामिल लोग.भंडरा/लोहरदगा. प्रखंड मुख्यालय भंडरा परिसर में लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में दीपक महतो की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कहा गया कि भूमि अधिग्रहण बिल को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा. बिल किसान हित में नहीं है. इस काले अध्यादेश […]
