ऑटोनोमस पर्व धूमधाम से मनाया गया

लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेरेंगहातु गांव चर्च परिसर में एनडबल्यू जीइएल चर्च के तत्वावधान में ऑटोनोमस पर्व धूमधाम से मनाया गया. पूर्वाहन 8 बजे गिरजा आराधना में मलाकी कुजूर ने आटोनोमस पर्व की विस्तृत जानकारी दी. कहा कि 10 जुलाई 1919 को हमारे पूरखों के द्वारा हमें ऑटोनोमस मिली. कहा कि उनके अधूरे सपने को […]

लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड अंतर्गत सेरेंगहातु गांव चर्च परिसर में एनडबल्यू जीइएल चर्च के तत्वावधान में ऑटोनोमस पर्व धूमधाम से मनाया गया. पूर्वाहन 8 बजे गिरजा आराधना में मलाकी कुजूर ने आटोनोमस पर्व की विस्तृत जानकारी दी. कहा कि 10 जुलाई 1919 को हमारे पूरखों के द्वारा हमें ऑटोनोमस मिली.

कहा कि उनके अधूरे सपने को साकार करने के लिए समाज के युवक-युवतियों को आगे आना होगा. इसी से हमारा कलिसीया का विकास होगा. प्रचारक चाजरस एक्का ने कलीसिया व बपतिस्मा के महत्व को परिलक्षित किया. मौके पर दोपहर से युवा संघ के सहयोग से चर्च परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों को टॉफी रेस, बोरा रेस, छाता रेस, तीन पैर का दौड़ रखा गया. बोरा रेस में प्रथम प्रशांत मिंज, द्वितीय विकास पन्ना, तृतीय निशांत मिंज, बालिका वर्ग में प्रथम प्रेमा एक्का, द्वितीय सुरभि रही. मौके पर इमानुवेल एक्का, प्रेम एक्का, सहाय एक्का, जयवंती, सबीना विश्वासी, विनय, अजीत, दीपक, अर्पण, रश्मि, नेहा, सीमा, बेलस, नवनीत, प्रिंस, अमित, दीपक कुजूर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >