::3::: योगदान करने से रोका गया

अकाशी डाक घर मंे बिहार के युवक की पदस्थापना हुई लोहरदगा. जिले के अकाशी डाक घर में पोस्ट मास्टर के पद पर औरंगाबाद, बिहार निवासी अनुज कुमार की बहाली वरीय डाक पदाधिकारियों द्वारा अनियमितता बरतते हुए की गयी. जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया. ग्रामीण झामुमो जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव की अगुवाई में अकाशी डाक घर […]

अकाशी डाक घर मंे बिहार के युवक की पदस्थापना हुई लोहरदगा. जिले के अकाशी डाक घर में पोस्ट मास्टर के पद पर औरंगाबाद, बिहार निवासी अनुज कुमार की बहाली वरीय डाक पदाधिकारियों द्वारा अनियमितता बरतते हुए की गयी. जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया. ग्रामीण झामुमो जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव की अगुवाई में अकाशी डाक घर पहुंचे, पोस्ट मास्टर के पद पर नियुक्त युवक से उसका नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली. युवक ने बताया कि उसका नाम अनुज कुमार है, वह औरंगाबाद बिहार का रहनेवाला है. वह संस्कृत बोर्ड माध्यमा से मैट्रिक पास किया है. इतने में ही डाक घर पहुंचे ग्रामीण नियुक्ति का विरोध किया तथा स्थानीय बेरोजगार की नियुक्ति की मांग करते हुए विरोध करने लगे. जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि विभाग द्वारा नियुक्त आदेश की अवहेलना कर स्थानीय लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है. कहा कि जिले में किसी भी डाकघरों में बाहरी लोगों की नियुक्ति की जाती है तो झामुमो इसका विरोध करेगी. बाहरी लोगों को योगदान किसी भी किमत पर नहीं करने दिया जायेगा. गलत नियुक्ति का विरोध विधान सभा में उठाया जायेगा. स्थानीय आवेदकों की बहाली न कर बाहरी की नियुक्ति को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >