लोहरदगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने ग्राम झारो चट्टी में डाकिया, पोस्ट मास्टर की नियुक्ति में धांधली एवं स्थानीय लोगों की अवहेलना को सरासर गलत ठहराते हुए कहा कि ऐसे गैर कानूनी तरीके से बाहरी लोगों का नियुक्ति का पुरजोर विरोध करती है. यदि स्थानीय लोगों की नियुक्ति नहीं होती है तो झारखंड मुक्ति मोरचा उग्र आंदोलन करेगी. जरूरत पड़ी तो विधान सभा में आवाज उठायी जायेगी. जब कम पैसा मिलता था. कहा कि कम पैसा मिलता था तो स्थानीय लोगों को बहाल किया जाता था. पैसा बढ़ गया तो पैसा का लेन देन करके बाहरी अपने चहेता लोगों को नियुक्ति किया जा रहा है. यह गलत है स्थानीय लोगों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं हुई. इससे स्थानीय बेरोजगार ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. इस मामले को लेकर पीएमजी से भी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.
बाहरी लोगों की नियुक्ति का विरोध करेगी झामुमो
लोहरदगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने ग्राम झारो चट्टी में डाकिया, पोस्ट मास्टर की नियुक्ति में धांधली एवं स्थानीय लोगों की अवहेलना को सरासर गलत ठहराते हुए कहा कि ऐसे गैर कानूनी तरीके से बाहरी लोगों का नियुक्ति का पुरजोर विरोध करती है. यदि स्थानीय लोगों की नियुक्ति नहीं होती है […]
