लोहरदगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बलदेव साहू महाविद्यालय में हुई. बैठक में नौ जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. राष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर प्रात: 10 बजे बीएस कॉलेज प्रांगण में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके पश्चात महाविद्यालय में नशामुक्त, पर्यावरण युक्त, स्वच्छ भारत पर संगोष्ठी तथा पांच जुलाई 2015 को हुए प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. अभाविप ने समस्त प्रतिभागियों के साथ-साथ अभिभावक, महाविद्यालय के शिक्षक, प्रोफेसर सहित नये एवं पुराने कार्यकर्ताओं कोकार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कि या है. मौके पर डॉ कंचीव लोचन, प्रो शशि गुप्ता, रामाधार पाठक, श्वेतांक गर्ग, गौतम कुमार, सौरभ केसरी, शुभम मित्तल, जनक, निर्जला, राजकुमार, सतीश, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे.
अभाविप नौ को मनायेगा छात्र दिवस
लोहरदगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बलदेव साहू महाविद्यालय में हुई. बैठक में नौ जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. राष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर प्रात: 10 बजे बीएस कॉलेज प्रांगण में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके पश्चात महाविद्यालय में नशामुक्त, पर्यावरण युक्त, स्वच्छ भारत […]
