कैरो–लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से गजनी निवासी लीला महतो (पिता शनिचरवा महतो) का खपरैल घर गिर गया. जिससे लीला महतो 60 वर्षीय की मृत्यु हो गयी. जानकारी के अनुसार बीती रात लीला महतो अपना खपरैल घर में सोया हुआ था.
अचानक रात्रि लगभग 3 बजे घर का छप्पर गिर गया. जिससे उसकी मौत दब कर हो गयी. बताया जाता है कि इस परिवार में 6 सदस्य हैं. बाकी लोग बगल के घर में सोये हुए थे. जिसके कारण दुर्घटना से वे बच गये.
