पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर सत्यापन करने का दिया निर्देशफोटो- एलडीजीए-5 डीसी से बातचीत करते डॉ रामेश्वर उरांव.लोहरदगा. अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा परिसदन भवन पहंंुचे . परिसदन भवन में डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं डीएफओ डीके साहू के साथ बैठक कर आदिम जनजातियों के बीच वनाधिकार पट्टा वितरण की जानकारी ली. मौके पर डीसी ने उन्हंे बताया कि वनाधिकार पट्टा वितरण हेतु जागरूकता चलाया जा रहा है. लोगों को ग्राम सभा कर ग्राम सभा में पारित आवेदन जमा करने को कहा गया है. इसका तिथि भी निर्धारित कर दिया गया है. मौके पर श्री उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह फेल है. झारखंड सरकार अभी तक वनाधिकार पट्टा नहीं बांट सकी. उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति समुदाय के असुरों को झारखंड सरकार ने अभी तक पट्टा नहीं दिया है जबकि त्रिपुरा मंे 100 प्रतिशत पट्टा का वितरण कर दिया गया है. उन्होंने पदाधिकारियों को गांव- गांव जाकर सत्यापन करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने बताया कि पट्टा वितरण से संबंधित जानकारी सरकार से मांगी गयी है. डॉ रामेश्वर उरांव झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि उग्रवादियों द्वारा सुदूर इलाकों के आदिवासी बच्चियों को उग्रवादी संगठन में ले जाया जा रहा है लेकिन झारखंड सरकार इन्हें सुरक्षा देने में फेल है. झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. जनता असुरक्षित है.
वनाधिकार पट्टा वितरण में सरकार फेल : रामेश्वर
पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर सत्यापन करने का दिया निर्देशफोटो- एलडीजीए-5 डीसी से बातचीत करते डॉ रामेश्वर उरांव.लोहरदगा. अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा परिसदन भवन पहंंुचे . परिसदन भवन में डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं डीएफओ डीके साहू के साथ बैठक कर आदिम जनजातियों के बीच वनाधिकार पट्टा वितरण की जानकारी ली. […]
