जब साहू परिवार की मेहमान बनी थीं सुर साम्राज्ञी आशा भोसले

जब साहू परिवार की मेहमान बनी थीं सुर साम्राज्ञी आशा भोसले

लोहरदगा़ सुरों की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले का लोहरदगा के प्रसिद्ध साहू परिवार से गहरा और आत्मीय रिश्ता रहा है. पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उनसे जुड़ी यादें साझा करते हुए बताया कि आशा जी अपनी गायकी के साथ-साथ अपने जीवंत और हंसमुख स्वभाव के लिए लोहरदगावासियों के दिलों में बसी हैं. सुशीला निकेतन में बिताये थे तीन दिन : वर्ष 1991-92 में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित ””””आशा भोसले नाइट”””” के दौरान वे अपनी बेटी के साथ रांची आयीं थीं. उस समय वे तीन दिनों तक साहू परिवार के आवास ‘सुशीला निकेतन’ में ठहरी थीं. धीरज साहू बताते हैं कि घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, वे हर किसी के साथ सहजता से घुल-मिल गयी थीं. रोटरी क्लब के तत्कालीन बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के सौजन्य से मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम हुआ था, जिसमें सुदेश भोसले, कुमार सानू और संगीता बिजलानी ने भी प्रस्तुतियां दी थीं. मुंबई में भी जारी रहा मुलाकातों का सिलसिला : धीरज साहू ने बताया कि कार्यक्रम के बाद भी मुंबई में उनसे कई बार मुलाकातें हुईं. हर बार उनका वही पुराना आत्मीय व्यवहार और हंसी-ठिठोली वाला अंदाज देखने को मिला. वे पुरानी यादों को बड़े चाव से ताजा करती थीं. आज भी लोहरदगा के लोग उन्हें न केवल एक महान गायिका, बल्कि एक बेहद सरल और सादगी पसंद इंसान के रूप में याद करते हैं. उनके साथ बिताये पल जिले के लिए किसी अनमोल धरोहर से कम नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >