बालू घाटों की निलामी को लेकर डीसी ने की बैठक

फोटो-एलडीजीए-6 बैठक करते डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के कार्यालय कक्ष में बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की गयी. बैठक में बालू घाट नीलामी की त्रुटियों की समीक्षा करते हुए सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र के सभी बालू घाटों की जांच करें तथा घाटों से आने वाले रॉयलटी […]

फोटो-एलडीजीए-6 बैठक करते डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के कार्यालय कक्ष में बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की गयी. बैठक में बालू घाट नीलामी की त्रुटियों की समीक्षा करते हुए सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र के सभी बालू घाटों की जांच करें तथा घाटों से आने वाले रॉयलटी का निर्धारण करें. ज्ञात हो कि पिछले दिनों बालू घाटों की नीलामी में शिकायत आने के बाद बालू घाटों की नीलामी रोक दी गयी थी. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना, अपर समाहर्ता अवधेश कुमार पांडेय, एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, सीओ अनुराग तिवारी, ब्रजलता, कुमारी गीतांजलि, प्रकाश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >