लोगों की पहुंच से दूर हो रही है रसोई की सामग्री

महंगाई की मार से हर तबके के लोग परेशान हैं. रसोई से एक एक करके दाल, सब्जी गायब होती जा रही है. लोहरदगा : जिले में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. लोग बड़ी बेसब्री से अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आम जीवन में कहीं भी अच्छे दिन […]

महंगाई की मार से हर तबके के लोग परेशान हैं. रसोई से एक एक करके दाल, सब्जी गायब होती जा रही है.
लोहरदगा : जिले में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. लोग बड़ी बेसब्री से अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आम जीवन में कहीं भी अच्छे दिन की कोई झलक नहीं नजर आ रही है. लोग दाल रोटी के जुगाड़ में ही परेशान हैं. महंगाई की मार से हर तबके के लोग परेशान हैं.
रसोई से एक एक करके दाल, सब्जी गायब होती जा रही है. लोग किलो के बजाय पाव में खरीदारी करने लगे हैं. पिछले एक महीने के अंदर तो दाल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. व्यापारी भी इस महंगाई से परेशान हैं. जिले में अभी खाद्य पदार्था के मूल्य काफी ऊपर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >