कुआं में डूबने से हुई बच्चे की मौत

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के अमौर पंचायत स्थित चितरसेन बहिरा गांव में शनिवार को कुआं में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.मृतक का नाम करन कुमार (11 वर्ष) बताया जाता है. घटना दिन के तकरीबन 11:30 बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि करन कुआं से पानी भरने गया था. इस क्रम […]

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के अमौर पंचायत स्थित चितरसेन बहिरा गांव में शनिवार को कुआं में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.मृतक का नाम करन कुमार (11 वर्ष) बताया जाता है. घटना दिन के तकरीबन 11:30 बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि करन कुआं से पानी भरने गया था.

इस क्रम में वह कुआं में गिर गया. पड़ोस की महिला ने बच्चे के कुआं में गिरने की सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने लाश को कुआं से बाहर निकाला. इस संबंध में बच्चे के पिता पंकज मंडल के बयान पर मेहरमा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की पुष्टि कर कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >