लोहरदगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर जिले में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को बताया कि डॉ एलएन भगत के समय से ही बीएस कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बीएड समेत स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने के वादे से विश्वविद्यालय मुकरता आ रहा है. इंटर एवं स्नातक कक्षाएं भी सरल नहीं हैं. इसकी सुधार की मांग की गयी. साथ ही भ्रष्टाचार पर हस्तक्षेप करते हुए शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल को कुलपति ने बताया कि महाविद्यालय में जल्द ही पेयजल एवं शौचालय की समस्या को दूर करने के लिए चार लाख रुपये भेजा जायेगा. जिसमें बीएस कॉलेज की प्रमुखता रहेगी. तथा शैक्षणिक भ्रष्टाचार में लिप्त समस्त दोषियों पर शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार उरांव, प्रकाश कुमार, मुरारी महतो, आशिष कुमार, रमेश कुमार, नुसरत अंसारी, सुल्तान अंसारी, रितेश रंजन भाष्कर, प्रशांत खाखा, विपुल तमेड़ा आदि शामिल थे.
कुलपति को शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराया
लोहरदगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर जिले में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को बताया कि डॉ एलएन भगत के समय से ही बीएस कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बीएड समेत स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने के वादे से विश्वविद्यालय मुकरता […]
