लोहरदगा. आकृति उदय संस्था द्वारा आयोजित दस दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन प्रशिक्षुओं के द्वारा नाट्य प्रस्तुती के लिए पात्र एवं नाटक का चयन किया एवं इसका रिहर्सल किया गया. मौके पर मंचन के लिए तीन नाटकों का चयन किया गया. जिसमें पहले नाटक स्कूल इंस्पेक्टर के निर्देशक रामजतन राम को बनाया गया एवं नाटक के पात्र शालिनी कुमारी, आलोक राज, सत्यम कुमार, साक्षी कुमारी, आशिष धानी कुमारी, आयुष संकल्प, ऋषभ, आहया, नित्या राज, आकृति कुमारी को बनाया गया. दूसरे नाटक कोर्ट मार्शल फौजी या देश का का निर्देशक चंदन कुमार को बनाया गया. नाटक के पात्र मो आसिफ, संध्या कुमारी, मन सिंह, श्रेष्ठ कुमार, अमर कुमार, अक्षय गुप्ता, दिव्यांशु सोनी, कुमारी वैष्णवी, हर्षित राम, जहान्वी सोनी, सुगंधा सिंंघल, अदिती कुमारी को बनाया गया. तीसरे नाटक ‘चिट्ठी आयी है’ के निर्देशक आलोक कुमार को बनाया गया है, जिसके पात्र शीतल सिंघल, चंदन कु मार, आर्यन दिव्यांशू, कुंदन कुमार, स्वास्तिका, हर्ष, उदभव, साक्षी, मिलिंद, अनन्या, अंशु प्रिया को बनाया गया. इन सभी नाटकों का मंचन सात जून को प्लस टू उच्च विद्यालय चुन्नीलाल में संध्या 6 बजे किया जायेगा. मौके पर एक बैठक आयोजित की गयी एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनायी गयी. बैठक में अरुण राम, अनिल राम सहित संस्था के लोग शामिल हुए.
नाट्य प्रस्तुती के लिए पात्र व नाटक का चयन
लोहरदगा. आकृति उदय संस्था द्वारा आयोजित दस दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन प्रशिक्षुओं के द्वारा नाट्य प्रस्तुती के लिए पात्र एवं नाटक का चयन किया एवं इसका रिहर्सल किया गया. मौके पर मंचन के लिए तीन नाटकों का चयन किया गया. जिसमें पहले नाटक स्कूल इंस्पेक्टर के निर्देशक रामजतन राम को बनाया गया […]
