अंतिम दिन 107 मामलों का निष्पादन

लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत के अंतिम दिन पांच बेंचो का गठन कर 107 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें पंजाब नेश्नल बैंक के 30, एसबीआइ के 30, टेलीफोन विभाग के 23, बिजली विभाग के दो, सीआरपीसी के चार, आपराधिक मामले 10, दिवानी मुकदमे के चार मामलों का […]

लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत के अंतिम दिन पांच बेंचो का गठन कर 107 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें पंजाब नेश्नल बैंक के 30, एसबीआइ के 30, टेलीफोन विभाग के 23, बिजली विभाग के दो, सीआरपीसी के चार, आपराधिक मामले 10, दिवानी मुकदमे के चार मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही बैंको द्वारा समझौता के आधार पर 1890087 रुपये की वसूली की गयी. अदालत में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह ने 13 लाख 97 हजार 712 रुपये का चेक सुमित्रा देवी एवं 2 लाख 25 हजार रुपये का चेक हुसैनी उरांव को प्रदान किया. मेगा लोक अदालत में विशेष कैंप लगा कर 143 असंगठित मजदूरों एवं कर्मकारों का निबंधन कराया गया. मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी एवं पक्षकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >