मेगा लोक अदालत के तीसरे दिन 11 मुकदमों का निबटारा

लोहरदगा : विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय के लिये पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत के तीसरे दिन 11 मुकदमों का निबटारा किया गया. मेगा लोक अदालत में पांच बेंचों का गठन कर पक्षकारों के बीच द्विपक्षीय सुलह कराने का प्रयास किया गया. विवादों का समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया. […]

लोहरदगा : विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय के लिये पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत के तीसरे दिन 11 मुकदमों का निबटारा किया गया. मेगा लोक अदालत में पांच बेंचों का गठन कर पक्षकारों के बीच द्विपक्षीय सुलह कराने का प्रयास किया गया. विवादों का समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया.

मेगा लोक अदालत में बिजली विभाग से संबंधित वसूलनीय राशि 32000 रुपये का समझौता 16000 रुपये मंे किया गया. मौके पर अंतिम प्रपत्र के 1, आपराधिक सुलहनीय मामले 7, शिकायतवाद के 1 , अन्य शिकायतवाद 2 मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गुलाम हैदर ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंधन किया जाएगा.

जिसके लिए मजदूर को अपना आधार कार्ड या बैंक पासबुक लाना होगा. सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ उन्ही मजदूरों को मिलेगा जिनका निबंधन हुआ रहेगा. उन्हांेने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूर इसका लाभ उठा सकते हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पक्षकार एवं न्यायालय कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >