अज्ञात लोगों ने पुआल में लगायी आग

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा कुंबाटोली निवासी किसान सलामत अंसारी का पुआल के दो गांज में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी. सलामत अदरक की खेती बड़े पैमाने पर करता है. अदरक के खेत को ढकने के लिए 50 हजार का पुआल खरीद कर अखिलेश्वर रोड स्थित अपने बारी में रखा था. एक दिन पूर्व वह […]

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा कुंबाटोली निवासी किसान सलामत अंसारी का पुआल के दो गांज में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी. सलामत अदरक की खेती बड़े पैमाने पर करता है. अदरक के खेत को ढकने के लिए 50 हजार का पुआल खरीद कर अखिलेश्वर रोड स्थित अपने बारी में रखा था.

एक दिन पूर्व वह अदरक रोपा था, सुबह वह अदरक को ढकने के लिए खेत पर गया तो देखा कि दोनों पुआल के गांज में आग लग चुकी है. पुआल जलने से किसान को अपने अदरक का खेत ढकने की समस्या हो गयी. उसने बताया कि वह अपनी सारी पूंजी अदरक की खेती में लगा चुका है. उसने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >