:6::: सीआरपीएफ ने बड़ा तालाब की सफाई की

फोटो- एलडीजीए-8 सफाई करते जवान.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान कमांडेंट आनंद झा के नेतृत्व में बड़ा तालाब की सफाई की. बड़ा तालाब में फैले जलकुंभियों को निकाला गया. मौके पर कमांडेंट आनंद झा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है. बड़ा […]

फोटो- एलडीजीए-8 सफाई करते जवान.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान कमांडेंट आनंद झा के नेतृत्व में बड़ा तालाब की सफाई की. बड़ा तालाब में फैले जलकुंभियों को निकाला गया. मौके पर कमांडेंट आनंद झा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है. बड़ा तालाब के जलकुंभियों को निकाल दिये जाने से यहां लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही तालाब की सफाई भी हो जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को साफ स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभायंे. मौके पर 158 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अनामी शरण, बीके पांडेय, राजकुमार केरके ट्टा, उदय कुमार सिंंह, मो सादिक, पवन कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >