:3::: सड़क जर्जर, नहीं हुआ मरम्मत

फोटो- एलडीजीए- 7 जर्जर सड़क.लोहरदगा. जिला मुख्यालय से महज चार किमी की दूरी पर स्थित कुटमू फेकुआ टोली, डहू टोली आदि गांवों के लोगों को अपने गांवों तक पहुंचने के लिए सुलभ पहंंुच पथ भी नहीं है. इन गांवों में पहुंच पथ के नाम पर विगत कई वर्ष पूर्व ग्रेड वन पथ बना दिया गया, […]

फोटो- एलडीजीए- 7 जर्जर सड़क.लोहरदगा. जिला मुख्यालय से महज चार किमी की दूरी पर स्थित कुटमू फेकुआ टोली, डहू टोली आदि गांवों के लोगों को अपने गांवों तक पहुंचने के लिए सुलभ पहंंुच पथ भी नहीं है. इन गांवों में पहुंच पथ के नाम पर विगत कई वर्ष पूर्व ग्रेड वन पथ बना दिया गया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गयी. बरसात में सड़क पर डाला गया मोरम पूरी तरह बह गया है, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. आसपास के चार-पांच टोलों के लोग लोहरदगा आने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि लोग इस पथ में चलने के बजाय खेतों से होकर निकलना पसंद करते हैं. यदि गांववालों को अपने घरों तक कोई सामान लेकर जाना हो तो मुसीबत और भी बढ़ जाती है. इस पथ में चार पहिया, दो पहिया, साइकिल, पैदल चलना मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >