हिंदी हमारी पहचान

लोहरदगा : प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में प्राचार्य इस्माइल रहमानी की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया. मौके पर प्राचार्य श्री रहमानी ने हिंदी पर बल देते हुए कहा कि हमें हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक करनी चाहिए. शिक्षक इरफान उल्लाह ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है.शिक्षिका नाजिया शाहीन ने कहा […]

लोहरदगा : प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में प्राचार्य इस्माइल रहमानी की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया. मौके पर प्राचार्य श्री रहमानी ने हिंदी पर बल देते हुए कहा कि हमें हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक करनी चाहिए.

शिक्षक इरफान उल्लाह ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है.शिक्षिका नाजिया शाहीन ने कहा कि भाषा से हमारी पहचान होती है. वीणा कुमारी ने कहा कि अंगरेजी बोलने से व्यक्ति अपने को बड़ा समझता है, लेकिन ऐसी बात नहीं है. मौके पर विनय कुमार, श्याम बिहारी महतो, पंकज कुमार पाठक ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं प्लस टू के छात्रछात्राओं के बीच भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जिसमें प्लस टू में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलका प्रिया, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय दानिश हजाम, लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा कुमार, द्वितीय सूरज उरांव, तृतीय दानिश हजाम को मिला. वहीं हाई स्कूल में लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुणाल शर्मा, द्वितीय कृष्णा लकड़ा, तृतीय मो. अरशद को प्राप्त हुआ. विजयी प्रतिभागियों को अतिथि प्रो परमानंद अग्रवाल एवं शहादत हुसैन के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >