भंडरा/ लोहरदगा. माध्यमिक शिक्षा डायरेक्टर लूदी कुमारी ने भंडरा प्रखंड पंडरिया के टाना टोली प्राथमिक विद्यालय पझरी, लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. प्राथमिक विद्यालय पझरी में अनियमिता पाये जाने पर विद्यालय की दोनों शिक्षिका शीला कुमारी एवं अमृता कुमारी को निलंबित करने की अनुशंसा उपायुक्त लोहरदगा को की.
विद्यालय के बारे में बताया गया कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम है. विद्यालय में ंकिसी तरह का संचिका संधारित नहीं है. अभियान विद्यालय पंडरिया टाना टोली एवं लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में स्थिति संतोष जनक पाया गया. मौके पर डीएसइ प्रबला खेस, बीइओ सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे.
