वज्रपात में 16 वर्षीय लड़की घायल

कैरो/ लोहरदगा. अचानक दोपहर मंे बारिश एवं वज्रपात में उत्तका निवासी 16 वर्षीय आफरीन खातून पिता स्व मोबारक अंसारी वज्रपात में घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कुडू ले जाया गया. आफरीन खेत में काम करने गयी थी इसी बीच वज्रपात से घायल हुई. दोपहर तेज हवा व बारिश के कारण […]

कैरो/ लोहरदगा. अचानक दोपहर मंे बारिश एवं वज्रपात में उत्तका निवासी 16 वर्षीय आफरीन खातून पिता स्व मोबारक अंसारी वज्रपात में घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कुडू ले जाया गया. आफरीन खेत में काम करने गयी थी इसी बीच वज्रपात से घायल हुई. दोपहर तेज हवा व बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. कैरो निवासी बुधु राम के घर में इमली का पेड़ गिर गया.

जिससे उसका पूरा खपरैल का घर बरबाद हो गया. गोवर्धन राम के घर में बिजली का पोल गिर गया जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. जितवाहन के घर पर भी पेड़ गिर गया. तेज हवा के कारण पंचम उरंाव, गणेश महतो, सुखु उरांव, गुणवा उरांव, शनि उरांव, जाकीर अंसारी, के घर का एसबेस्टस उड़ गया. प्रख्ंाड कार्यालय के समीप खड़े मोटरसाइकिल पर भी पेड़ की टहनी गिरने से लोगों को नुकसान हुआ है. कैरो तालाब के बगल मंे खड़ा एक टेंपो तेज हवा के कारण तालाब में गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >