सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लकड़ी बोटा से लदा मैक्स पिकअप बरामद किया. गाड़ी के ड्राइवर मन्हे निवासी सरवर अंसारी तथा आरा गांव निवासी आसिफ रजा एवं नौशाद खान को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि जेएच08 बी- 2834 मैक्स पिकअप में 34 पीस सखुआ का लकड़ी बोटा जिसका बाजार मूल्य 70 हजार है, को लोहरदगा से सिसई आरा मिल ले जाया जा रहा था. लकड़ी इलियास का था जिसे सिसई आरा मिल पहुंचाने का जिम्मा ड्राइवर को दिया गया था. जैसे ही गाड़ी कंडरा मोड़ पहुंची, गाड़ी का इंतजार कर रही पुलिस ने गाड़ी को रोका. जांच के क्रम में अवैध लकड़ी लदा पाया गया.
अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लकड़ी बोटा से लदा मैक्स पिकअप बरामद किया. गाड़ी के ड्राइवर मन्हे निवासी सरवर अंसारी तथा आरा गांव निवासी आसिफ रजा एवं नौशाद खान को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि जेएच08 बी- 2834 मैक्स पिकअप में […]
