लोहरदगा. केरा झरिया में आयोजित तीन दिवसीय विशु संेदरा की समीक्षा बैठक सदर प्रखंड के हिरही हडरा टोली में पड़ा बेल सुखदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 सूत्री प्रस्ताव को संपुष्ट किया गया. साथ ही समाज के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,आर्थिक, शिक्षा और भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में चुंद के लांगो बगीचा में 24 मई को आम सभा करने का निर्णय लिया गया. मौके पर पूर्व मंत्री सधनू भगत ने कहा कि आदिवासियों क ो प्राकृतिक पूजक कहा जाता है, जबकि उनके पूरे गांव का नामकरण ही महादनिया महादेव और पार्वती के नाम पर रखा हुआ है. शिक्षा के अभाव में इस संुदर व्यवस्था को नहीं समझ पा रहे हैं. निजी विद्यालय एवं सरकारी विद्यालय के सिलेबस एवं पाठयक्रमों के बीच भारी अंतर है इसलिए दो स्तर के विद्यालयों में समान पाठयक्रम लाकर करने की मांग की. बैठक में फुलदेव भगत, पार्वती उरांव, बेदवा उरांव सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में मनेश्वर उरांव, मुन्नीलाल उरांव, तेज बहादुर भगत, शिवनाथ टोप्पो, रायमुनी भगत, खदिया भगत, प्रभु उरांव, सरजू उरांव, सुकरा उरांव, बुद्धदेव उरांव, जौवरा उरांव, लाला उरांव, फिरण उरांव, सुखराम नगेसिया, बुधमन उरांव, बिरसु उरांव, सुखदेव मुंडा, शनि भगत, सोमनी उरांव, बालमुनी बाखला, कुष्णा, रायमुनी, फुलमनी, कुलदीप, ठेमा, बंधना, चामू, शिवशंकर, दासमनी, विनिता, मनेश्वर, दशरथ, बासू, घुड़ामल, गोकुल, किरण, रामचंद्र, मंगरा, विफई, गोकुल, किरण, नारायण आदि मौजूद थे.
विशु संेदरा की समीक्षा बैठक
लोहरदगा. केरा झरिया में आयोजित तीन दिवसीय विशु संेदरा की समीक्षा बैठक सदर प्रखंड के हिरही हडरा टोली में पड़ा बेल सुखदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 सूत्री प्रस्ताव को संपुष्ट किया गया. साथ ही समाज के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,आर्थिक, शिक्षा और भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में चुंद […]
