सदर अस्पताल में गंदगी का अंबार

लोहरदगा : सदर अस्पताल लोहरदगा में बरसात के मौसम में जहां मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं सदर अस्पताल की व्यवस्था भी चरमरा गयी है. यहां गंदगी से मरीज के साथ–साथ आम लोग भी परेशान हैं. सदर अस्पताल परिसर में जगह–जगह गंदगी देखी जा रही है. जो कि लोगों को स्वस्थ रहने में […]

लोहरदगा : सदर अस्पताल लोहरदगा में बरसात के मौसम में जहां मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं सदर अस्पताल की व्यवस्था भी चरमरा गयी है. यहां गंदगी से मरीज के साथसाथ आम लोग भी परेशान हैं. सदर अस्पताल परिसर में जगहजगह गंदगी देखी जा रही है.

जो कि लोगों को स्वस्थ रहने में बाधा उत्पन्न कर रहा है. यहां स्थित ब्लड बैंक भी बराबर बंद रहता है. जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में जय श्री राम समिति के सदस्यों ने उपायुक्त से इसकी शिकायत करने की बात कही है. सदर अस्पताल में नये बेड एवं गद्दा ला कर रखा हुआ है. इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >