वज्रपात से छह लोग घायल

लोहरदगा : दोपहर बाद हुए अचानक बारिश एवं वज्रपात से सदर प्रखंड के जुरिया बड़ाटोली निवासी फुल कुमारी उरांव 50 वर्ष (पति विजय उरांव) वज्रपात से घायल हो गयी. फुल कुमारी अपने खेत में काम कर रही थी. इसी समय वज्रपात से महिला घायल हो गयी. महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा […]

लोहरदगा : दोपहर बाद हुए अचानक बारिश एवं वज्रपात से सदर प्रखंड के जुरिया बड़ाटोली निवासी फुल कुमारी उरांव 50 वर्ष (पति विजय उरांव) वज्रपात से घायल हो गयी. फुल कुमारी अपने खेत में काम कर रही थी.

इसी समय वज्रपात से महिला घायल हो गयी. महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं सिंगपुर बाघा निवासी मनियारो उरांइन (पति परदेशी उरांव) 55 वर्षीय भी वज्रपात के झटके से घायल हो गयी है. इधर किस्को प्रखंड के आनंदपुर निवासी रफत जहां (पिता जियाउदीन अंसारी) 20 वर्ष एवं जहीमन खातून (पति रहमूदिन अंसारी) 50 वर्ष वज्रपात से घायल हो गयी.

दोनों महिलाएं अपने खेत में रोपनी कर रही थी. घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. निनी निवासी विनिता कुमारी (पिता रतिया उरांव) भी वज्रपात में घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >