सूखे के कारण पलायन कर रहे हैं मजदूर किसान : ओम सिंह

लोहरदगा : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने सरकार से संपूर्ण राज्य के किसानों की सूखे की स्थिति को देखते हुए खेती योग्य भूमि पर प्रति एकड़ 10 हजार की आपदा सहायता राशि देने की मांग की है. श्री सिंह ने कहा है कि सूखे की भयावह स्थिति होती जा रही […]

लोहरदगा : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने सरकार से संपूर्ण राज्य के किसानों की सूखे की स्थिति को देखते हुए खेती योग्य भूमि पर प्रति एकड़ 10 हजार की आपदा सहायता राशि देने की मांग की है. श्री सिंह ने कहा है कि सूखे की भयावह स्थिति होती जा रही है. किसानमजदूर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. सरकार के पास सूखे से निबटने की कोई योजना नहीं है.

भाजपा किसान मोरचा सरकार से सूखे की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करती है. श्री सिंह ने कहा है कि भाजपा किसान मोरचा द्वारा 11 अगस्त को राज्य के सभी उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल से राज्य को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >