बानो (सिमडेगा) : डाक टिकट के संग्राहक रेव्ह फादर टॉम जोन डाक टिकट के माध्यम से लोगों को ईद की मुबारक बाद देना चाहतें हैं. वर्तमान में बानो प्रखंड के बोकामारा स्कूल में रह रहे फादर टॉम 55 हजार डाक टिकट संग्रह किया है. उनके पास दुनिया के लगभग 185 देश के डाक टिकट हैं. इस बार वे ईद को लेकर खासे उत्साहित हैं.
लोगों को डाक टिकट के माध्यम से ईद की मुबारक बाद भी दे रहे हैं. बचपन से शौक रखने वाले फादर टॉम के पास वियतनाम, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान, अरब, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कुवैत, जार्डन, यमन, तंजानिया के अलावा विभिन्न मुसलिम देश के डाक टिकट हैं. फादर टॉम बताते हैं कि उनके पास धौनी, मुरलीधरन, ब्रायन लारा जैसे किक्रेट खिलाड़ियों के अलावा ब्रुस ली, पोप बेनेडिक्ट, सर डोनाल्ड के भी डाक टिकट हैं.
स्टांप में प्रिंस डायना, जवाहरलाल नेहरु, बिल क्लिंटन, कपिल देव, सुनील गावस्कर, मदर टेरेसा, बेट्र ली, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, राहुल गांधी इडिपेंडेंस डे, चिल्ड्रेन डे पर जारी स्टांप भी है. क्रिकेट के शौकीन महेन्द्र सिंह धौनी, मुरलीधरन, लारा, प्रिंस विलियम व सर बैड्रमैन के फैन हैं. इन दिनों फादर बोकामारा में रह कर मुंडारी भाषा भी सिख रहे हैं. विभिन्न भाषा के जानकार फादर पहले चैनपुर में रह कर उरांव भाषा भी सिख चुके हैं.
उनका लक्ष्य है 20 भाषा की जानकारी हो. पिछले 36 सालों से डाक टिकट संग्रह कर रहें हैं. डाक टिकट के माध्यम में दुनिया में शां¨त स्थापित करना व आपस में भाई चारा का संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाना चाहते हैं., लेकिन सुरक्षा के कारण हिम्मत नहीं करते हैं. सभी डाक टिकट काफी दुर्लभ हैं. इसलिए वे काफी हिफाजत के साथ रखते हैं.
