लोहरदगा : आजसू पार्टी ने निर्मल महतो का शहादत दिवस जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी की अध्यक्षता में मनाया. इस अवसर पर विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि निर्मल महतो आजसू पार्टी की नींव थे. उन्होंने आजसू पार्टी की स्थापना करने में अहम भूमिका निभायी थी.
आज निर्मल महतो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उनके बताये हुए रास्ते पर चल रहे हैं. विधायक ने कहा कि स्व निर्मल महतो एक नेता के साथ–साथ एक आदर्श समाजसेवी भी थे. आजसू पार्टी हमेशा जनहित में ही कार्य करती है.
हमारा प्रयास शिक्षा, हरियाली और विकास होना चाहिए. मौके पर एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर सूरज अग्रवाल, जगेश्वर भगत, ओम प्रकाश भारती, नरेंद्र कुमार दसौंधी, शाहीद अंसारी, विलियम कुजूर, ब्रजेश महतो, कलीम खान, मुन्ना अग्रवाल, अजीत साहू, महेंद्र महतो, तौहिद कुरैशी, बबलू तिवारी, इबरार अंसारी, विश्वनाथ उरांव, राजकुमार साहू, तीर्थनाथ साहू, चंद्रशेखर साहू, विरेंद्र पहान, नवल उरांव, हातीम अंसारी, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे.
