बारिश नहीं, धनरोपनी हुई मात्र 15 प्रतिशत

लोहरदगा : जिले में वर्षा की कमी के कारण किसान परेशान हैं. अकाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. रथ यात्र के समय प्रत्येक वर्ष बारीश हुआ करती थी, लेकिन इस बार वर्षा नहीं होने से खेतों में लगे धान के बिचड़े पीले पड़ गये हैं. जिले में अभी तक मात्र 10 […]

लोहरदगा : जिले में वर्षा की कमी के कारण किसान परेशान हैं. अकाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. रथ यात्र के समय प्रत्येक वर्ष बारीश हुआ करती थी, लेकिन इस बार वर्षा नहीं होने से खेतों में लगे धान के बिचड़े पीले पड़ गये हैं. जिले में अभी तक मात्र 10 से 15 प्रतिशत रोपा हुआ है.

जबकि अब तक 75 प्रतिशत रोपा का काम हो जाया करता था. पानी की कमी के कारण रोपा नहीं हो पा रहा है. खेतों में लगे धान के बिचड़े सूख रहे हैं. जुलाई माह में 340 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी.

अब तक 100 मिलीमीटर वर्षा हुई है. महंगे दर पर बीज खरीद कर किसानों ने धान का बिचड़ा तैयार किया था. अब वर्षा की स्थिति देख कर ऐसा लग रहा है कि किसानों के द्वारा लगायी गयी पूंजी भी बेकार चली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >