कुड़ू में 28 अखाड़ों ने निकाली शोभायात्रा, ड्रोन से हुई निगरानी

कुड़ू में 28 अखाड़ों ने निकाली शोभायात्रा, ड्रोन से हुई निगरानी

कुड़ू़ प्रखंड मुख्यालय सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. शहरी क्षेत्र में 28 अखाड़ों ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जो आकर्षण का केंद्र रही. केंद्रीय महावीर मंडल व संचालन समिति के नेतृत्व में यह यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर बड़का गोली, मुंडा गोली और पाहन गोली अखाड़ों से मिलन के बाद कुंदो होते हुए बाजारटांड़ पहुंची. इसके उपरांत पूर्वी क्षेत्र के पंडरा, माराडीह, जिलिंग, रूद, डोरोटोली सहित अन्य अखाड़ों का मिलन हुआ. अंत में टाटी, हाताटोली और ब्लॉक मोड़ के अखाड़ों के साथ यह विशाल जनसमूह मेलाटांड़ पहुंचा. ड्रोन कैमरे से रखी गयी पैनी नजर : शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीओ संतोष उरांव व थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहे और स्वयं थाना प्रभारी ने कमान संभालते हुए ड्रोन कैमरे से पूरी शोभायात्रा की निगरानी की. मेलाटांड़ में महावीर मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम : शहरी क्षेत्र के अलावा सलगी, बड़की चांपी, सुकुमार, ओपा, विश्रामगढ़, सुंदरू, लाधुप, जिंगी सहित अन्य गांवों में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. कई स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. सफल बनाने में इनकी रही भूमिका : रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने में केंद्रीय महाबीर मंडल संचालन समिति के अध्यक्ष लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित कुमार बंटू, अमित कुमार, लाल विकास नाथ शाहदेव, शुभम मोदी, अनुराग कुमार, ओमप्रकाश कुमार, ब्रजेश कुमार, विश्वजीत भारती, इंद्रजीत कुमार, पंकज भारती, बिनोद राम, ओमप्रकाश भारती, बरुण बैठा, संजय चौधरी, राजेश प्रसाद, पप्पू लाल, रामसागर भंडारी, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, आनंद यादव, सुबोध पासवान, धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, अजय वर्मा, अरबिंद रजक, गौतम रजक, सुजीत रजक, अधनु बैठा, जयधन बैठा, रामजीत बैठा, आकाश रजक, विष्णु रजक, जगबीर बैठा, पचु बैठा, गंगा प्रसाद, प्रभात राज, अरुण भारती, शशि, गोल्डेन, राजा, रोहित, सौरभ, दीपक, सोनू, उदय मुंडा, इंद्रजीत गुप्ता सहित अन्य का मुख्य योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >