लोहरदगा विधानसभा चुनावएलडीजीए-6 पत्रकारों को जानकारी देते डीसी, डीडीसी व एसडीओ.प्रतिनिधि लोहरदगा जिले में विधानसभा चुनाव पारदर्शर्ी, स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जायेगा. इसके लिए तमाम लोगों का सहयोग जिला प्रशासन को अपेक्षित है. उक्त बातें डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी विनोद शंकर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में लोहरदगा विस क्षेत्र में मतदान 25 नवंबर को होगा. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 अक्तूूबर से शुरू हो जायेगी. जिले में पदस्थापित तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. निर्वाचन को लेकर कोषांगों का गठन कर दिया गया है. उपायुक्त ने बताया कि लोहरदगा विस क्षेत्र मंे कुल मतदाताओं की संख्या 2,15, 685 है. इसमें महिला मतदाता 1,11, 554 व पुरुष मतदाता 1,4,131 हैं. लोहरदगा विस क्षेत्र में कुल 272 मतदान केंद्र हैं. वहीं विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के 91 मतदान केंद्र भी लोहरदगा जिला में पड़ते हैं. इस तरह लोहरदगा जिला में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 363 हैं, जो 313 मतदान केंद्रों में स्थित है. वहीं डीडीसी छवि रंजन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दे दी गयी है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा ने कहा कि नामांकन प्रपत्र 28 अक्तूबर से उपलब्ध कराया जायेगा. लॉ एंड ऑडर को लेकर भी व्यवस्था की गयी है. चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब किसी भी तरह की रैली, सभा के लिए इजाजत लेनी पड़ेगी. 50 हजार रुपये से ज्यादा पैसा बैंक से निकासी या फिर कहीं अन्यत्र ले जाने पर उसका हिसाब देना होगा. सही जानकारी देकर लोग राशि ले जा सकते हैं. एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है.
लीड के साथ- आज से मिलेंगे नामांकन पत्र: डीसी
लोहरदगा विधानसभा चुनावएलडीजीए-6 पत्रकारों को जानकारी देते डीसी, डीडीसी व एसडीओ.प्रतिनिधि लोहरदगा जिले में विधानसभा चुनाव पारदर्शर्ी, स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जायेगा. इसके लिए तमाम लोगों का सहयोग जिला प्रशासन को अपेक्षित है. उक्त बातें डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी विनोद शंकर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया […]
