लीड :::: कांग्रेसी सत्ता के भूखे हैं : भाजपा

फोटो-एलडीजीए- 28 उपस्थित भाजपाई.किस्को-लोहरदगा. किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत अध्यक्ष नवल प्रसाद साहू क ी अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव उपस्थित थे. सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत […]

फोटो-एलडीजीए- 28 उपस्थित भाजपाई.किस्को-लोहरदगा. किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत अध्यक्ष नवल प्रसाद साहू क ी अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव उपस्थित थे. सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्ता का भूखा रहा है. अब भत्ता की जुगाड़ मंे लगे हुए हैं. कांग्रेस की 65 सालों की उपेक्षा के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार मात्र 110 दिनों में जो विकास का खाका धरातल पर उतारी है उसे जनता देख कर, समझ चुकी है. उसी तरह अब झारखंड में भी विकास का मन बनाये लोग भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए अग्रसर हैं. जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि जिस तरह आप लोगों ने केंद्र में एक कुशल नेतृत्व के हाथों में बागडोर दिया है, उसी तरह राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत दें. कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती आयी है. उन्हें देश हित से कोई मतलब नहीं है. मौके पर जग्रनाथ राम, धनेश्वर पांडे, खुदीराम प्रजापति, सुरेश बैठा, शिवदेनी महतो, कामेश्वर पांडे, संतोष साहू, हेमंत उरांव, नकुल भगत, लक्ष्मण उरांव, बिहारी उरांव, अजय प्रजापति, देवमोहन, राजमनी उरांव, तिरुपुरारी साहू, विशुन उरांव, छेदी उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर कांग्रेस पार्टी के दो कार्यकर्ताओं तजमूल अंसारी एवं मुर्सीद अंसारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर किस्को प्रखंडाध्यक्ष अरविंद पाठक के पिता विश्वनाथ पाठक के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >