मशरूम उत्पादन को लेकर 125 दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया

नीति आयोग भारत सरकार एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में मशरूम उत्पादन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किस्को प्रखंड के तीसिया एवं सलैया गांव में किया गया.

फोटो प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक किस्को. नीति आयोग भारत सरकार एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में मशरूम उत्पादन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किस्को प्रखंड के तीसिया एवं सलैया गांव में किया गया. इसमें महिला समूह की 125 दीदीयो ने भाग लिया. एपीपी एग्रीगेट के स्टेट कोऑर्डिनेटर अनमोल कुमार ने कहा कि मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अत्यधिक होती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. उन्होंने कहा कि मशरूम के कई तरह के प्रोडक्ट बनते हैं मार्केट में सूखा एवं ताजा मशरूम की काफी मांग है. उन्होंने कहा कि आप लोग मशरूम का प्रशिक्षण लेकर उत्पादन करें, बेचने की चिंता नहीं करें, हम लोग आप लोगों के मशरूम को खरीद लेंगे. एफटीसी अंगद कुमार ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सेल्फ डिपेंड बने और अपने जीवन स्तर में सुधार करें. मशरूम उत्पादन महिलाओं के आजीविका वृद्धि के लिए अच्छा साधन बन सकता है. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मशरूम उत्पादन, उत्पादन के सामग्रियों की आपूर्ति, उप केंद्र स्थापना, प्रशिक्षण, विपणन इत्यादि पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेट कोऑर्डिनेटर अनमोल कुमार, एफटीसी अंगद कुमार, बीआरपी विजय कुमार, पुष्पा उरांव, प्रशिक्षक चमेली देवी, गजला परवीन, कुलदीप राम समेत महिला समूह के दीदी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >